Movie prime

Video :तांगा दौड़ाने वालो के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लिए पहली बार एक्शन ,वीडियो सामने आने के बाद कही ये बात

 

दिल्ली में सागर से सड़कों पर तांगों  का तेज रफ्तार से दौड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में दंगों से सड़कों पर स्टंट करने के मामले में पहली बार चालान किया गया है। 

दिल्ली के कमला मार्केट थाने में इलाके में कई वाहनों के बीच रफ्तार से तेज दौड़ाते  तांगों का वीडियो सामने आया  है। वीडियो 23 अप्रैल की दोपहर का बताया जा रहा है।  जैसे इस वीडियो की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने  तांगों  को दौड़ाने  वाले और साथ में टू व्हीलर पर चल रहे तांगे वालों के साथियों के  खिलाफ एक्शन लिया। 


दिल्ली पुलिस ने सड़क पर बेलगाम  तांगों   को दौड़ाने और ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार घोड़े और 4 लोगों को अपने कब्जे में लिया तीन टू व्हीलर भी सीज किए गए हैं। तांगों को दौड़ाने वालों के खिलाफ IPC की धारा 289, 268, 188 और Prevention of Cruelty to Animals Act  के तहत FIR दर्ज की गई है।