Movie prime

होली खेलकर बाथरूम नहाने गयी दो दम्पति की बाथरूम में ही मौत ,गीजर से जहरीली गैस निकलने से हुयी मौत

 

 होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गई दो दम्पतियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गयी।  मौत का कारण गीजर से  जहरीली गैस से दम घुटना बताया जा रहा है। यह घटना मुंबई की है तो दूसरी वहां से 1460 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। मुंबई के घाटकोपर में रहने वाली दीपक शाह और टीना शाह  की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। वह  यहां के कुकरेजा  टावर में किराए से रहते थे। 

फ्लेट के  बाथरूम में पति-पत्नी बेहोश पड़े थे

इसी टावर में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते थे। होली के दिन दंपत्ति ने कॉलोनी में लोगो के साथ होली खेली। इसके बाद दोनों अपने फ्लैट में नहाने चली गई काफी देर तक जब वह नहीं आए तो उनके रिश्तेदारों ने खाना खाने के लिए बुलाने लगे  तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला उन्होंने मोबाइल पर फोन किया घंटी बजती रही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। काफी देर हो जाने के बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी सेपरेट खोला था  फ्लेट के  बाथरूम में पति-पत्नी बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मुंबई से 14 किलोमीटर दूर गाजियाबाद में भी ऐसी ही एक दंपत्ति की जान चली गई

वहीं दूसरी घटना यूपी के गाजियाबाद की है मुंबई से 14 किलोमीटर दूर गाजियाबाद में भी ऐसी ही एक दंपत्ति की जान चली गई। दंपत्ति दीपक गोयल और पत्नी शिल्पा अपने दो बच्चों के साथ मुरादनगर की अग्रसेन कॉलोनी में रहती थी। बुधवार को दोनों  होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गई। दीपक और सिर्फ 1 घंटे तक बाहर नहीं निकले तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो बच्चों को शक हुआ। बच्चों ने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने आकर कांच तोड़कर दरवाजे की कुंडी खोली। पति-पत्नी जमीन पर बेसुध पड़े मिले उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दीपक गोयल ने  कुछ महीनों पहले ही पेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाली केमिकल की फैक्ट्री  गाजियाबाद में खोली थी। पत्नी शिल्पी हाउसवाइफ की परिवार में दो बच्चे हैं इसमें बेटी 14 साल की और बेटा 12 साल का है। दीपक का एक भाई भी है जो कस्बा मुराद नगर के मोहल्ला ब्रह्मा सिंह में रहते हैं दोनों ही  केस में  महाराष्ट्र की पुलिस का मानना है कि गीजर  गैस लीक होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।