पहाड़ी के मंदिर में बुजुर्ग कर रहा था पूजा ,पास में तेंदुआ बैठा निहार रहा था ,ये अदुभुत दृश्य शेयर किया आनंद महिंद्रा ने

तेंदुआ इतना खतरनाक जानवर है कि लोग इसका नाम सुनकर ही करते हैं तो किसी के सामने आ जाए तो वो अपना होश खो बैठता है। कई बार तो डर के मारे लोग तो तेंदुए को मारने की गलती कर बैठते हैं और खुद की जान को खतरे में डाल लेते हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक जंगल की तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
दृश्य देखकर भी किसी को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है
इस तस्वीर में आप देख सकते कि बड़ी सी चट्टान के पास मंदिर बना हुआ है। जहाँ सफेद धोती कुर्ता पहने एक बुजुर्ग पूजा कर रहा है। वहीं, उसके ठीक ऊपर की तरफ चट्टान पर एक तेंदुआ बैठकर उसे निहार रहा है। दृश्य देखकर भी किसी को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह तस्वीर जवाई हिल्स की है जो राजस्थान के पाली जिले में है।
Why does this remind me of the world’s banking system at this point in time?? pic.twitter.com/rbJFFPvGWw
— anand mahindra (@anandmahindra) March 16, 2023
Why does this remind me of the world’s banking system at this point in time?? pic.twitter.com/rbJFFPvGWw
— anand mahindra (@anandmahindra) March 16, 2023
यह बड़ी पहाड़ियों में घाटियों से घिरा है। यहां स्थित बेरा गांव की पहाड़ियों को पैंथर हिल्स या लैपर्ड हिल्स ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इंसान और तेंदुए देखने को नहीं मिलता। यह इस बात का सबूत है यह तस्वीर आनंद महिंद्रा ने 16 मार्च को ट्विटर पर शेयर की थी कैप्शन में लिखा' यह मुझे इस समय दुनिया की बैंक की सिस्टम की याद क्यों दिला रहा है 'तस्वीर को अब तक 20000 से अधिक लाइक्स और हजारों ट्वीट्स मिल चुके हैं एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस तस्वीर को देखा है।