Movie prime

नरेंद्र मोदी ने किया व्हाट्सअप का नया फीचर ज्वाइन ,संसद भवन की पहली तस्वीर की शेयर ,इतने लोगो ने हाथो -हाथ कर लिया फॉलो

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को व्हाट्सएप चैनल से जुड़ गए। उन्होंने चैनल में अपने पहले मैसेज में लिखा 'व्हाट्सएप कम्युनिटी से जोड़कर रोमांचित हूँ ' निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम  है। आइये यहां जुड़े रहे ,यहां संसद नए भवन की तस्वीर। 

रात 11:00 बजे तक प्रधानमंत्री के व्हाट्सएप चैनल को 3.2 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो कर लिया

 रात 11:00 बजे तक प्रधानमंत्री के व्हाट्सएप चैनल को 3.2 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो कर लिया। व्हाट्सएप ने हाल ही में फीचर रोल आउट  किया है। यह फीचर व्हाट्सएप यूजर्स को वन वे  ब्रॉडकास्ट चैनल शुरू करके और बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ने की अनुमति देता है।  व्हाट्सएप  से चैनल के फॉलोअर्स के तौर पर आप मैसेज नहीं भेज सकते। हालांकि इमोजी की जरिए रिएक्ट कर सकते हैं। प्रतिक्रियाओं की कुल संख्या को भी देख सकते हैं। आप कौन सी कौन सी इमोजी के जरिए प्रतिक्रियाएं दे रही है।  चैनल के  फॉलोअर्स को नहीं दिखाई देता है। 

GTR

जब आप किसी व्हाट्सएप चैनल के मैसेज को फॉरवर्ड करते हैं तो उसके साथ उसे चैनल का लिंक भी शेयर  होता है उसे लिंक के जरिए यूजर्स चैनल को एक्सेस और ज्वाइन कर सकते हैं।  व्हाट्सएपचैनल टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजने का वन-वे ब्रॉडकास्ट चैनल का फीचर है। अपडेट टैब  में चैनल का ऑप्शन है।

जहां आप चैनल क्रिएट करने के साथ चैनल को फॉलो भी कर सकते हैं। 

एंड्रॉयड यूजर्स को चैनल क्रिएट करने के लिए अपडेट स्टेप पर जाना होगा। 
अब स्टेटस के नीचे दिए गए चैनल ऑप्शन में प्लस का टच करना होगा। 
यहां यूजर्स को दो ऑप्शन मिलेंगे।  क्रिएट चैनल और फाइंड चैनल। 
क्रिएट चैनल पर जाए और कंटिन्यू के बाद चैनल ,नाम और डिस्क्रिप्शन डालें। 
अब आपका चैनल बन जाएगा जिसमें आपका चैनल लिंक भी दिखाई देता है। 
आप अपना चैनल लिंक  शेयर कर लोगों को फॉलो करने के लिए इनवाइट कर सकते है।