Movie prime

OMG :जंगल में 4 दिन भूखे रहकर भी ढाई साल की बच्ची रही जिन्दा ,नहीं बिगाड़ पाए खूंखार जानवर भी कुछ

 

कहा जाता है कि  जिस पर ईश्वर का हाथ होता है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। अब सोचिये  ढाई साल की एक बच्ची 4 दिन तक भूखे प्यासे जंगल में भटकती रही। जंगल में खूंखार जानवर भी मौजूद थे। इन सबके बावजूद छोटी बच्ची को कुछ नहीं हुआ। वह बिना परेशानी के घर आ गई। हालांकि उसे खोजने के लिए लोगों ने बहुत मशक्कत की। मगर यह सच है कि बच्ची जिंदा घर लौट गई। लोग इसे चमत्कार से कम नहीं समझ नहीं रहे हैं। 

यह घटना कर्नाटक के बेलगावी  जिले की है

एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना कर्नाटक के बेलगावी  जिले की है। यहां खानापुर स्थित चोपोली जंगल  में ढाई साल की एक बच्ची गलती से जंगल में चली गई थी। इस बच्ची का नाम आदिति इतगेकर है जो  चार दिनों तक जंगल में भटकती रही। जंगल में बाघ ,तेंदुआ ,भालू के अलावा जहरीले सांप ,बिच्छू, कीड़े मकोड़े मौजूद है। छोटी बच्ची के पास कोई भी भोजन की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में सवाल है कि आखिर यह बच्ची कैसे जिन्दा बची। 

आदिति के माता-पिता दूसरे गांव अपने रिश्तेदार के घर गए थे

खबर के मुताबिक 26 अप्रैल को आदिति के माता-पिता दूसरे गांव अपने रिश्तेदार के घर गए थे। इसी क्रम में अदिति खेलते खेलते जंगल में चली गई। माता-पिता को पता चला गया अदिति गायब है तो वह घबरा गए। यह खबर आग की तरह फैल गई।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर 4 दिनों तक अदिति की तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। हालांकि कुछ युवाओं ने फिर से जांच की जब लोगों ने देखा कि अदिति  घर से डेढ़ किलोमीटर दूर थी उसे बिल्कुल कुछ  भी नहीं हुआ था वो बेहोश   गई थी इसे चमत्कार कहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार अदिति को कुछ नहीं हुआ बस केवल  मच्छर काटने के कारण उसके शरीर पर निशान थे । बाकी कहीं भी किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी थी ऐसे में यह सवाल उठता है कि जंगल में 4 दिनों तक अदिति भी जिंदा कैसी रही।