Movie prime

अब देश में जारी हुआ टोल प्लाजा का नया नियम ,अब नहीं देना होगा सफर में ज्यादा टोल

 

नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब के लिए भारी नहीं पड़ेगा और सफर भी जल्दी कट जाएगा। और  हाईवे की सफर के दौरान आपको बार-बार टोल पर ना तो रुकना होगा और ना ही टोल टैक्स देने की जरूरत पड़ेगी।  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की। इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि वह हाईवे टोल प्लाजा की संख्या सीमित हो जाएगी। जबकि स्थानीय लोगों को अब टोल  नहीं देना होगा। 

आप लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक ही टोल  देना होगा

उन्होंने कहा कि ऐसी कई शिकायतें मिलती है जिनमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है जो गलत है। आप लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक ही टोल  देना होगा यानी अब  इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक ही टोल काम करेगा बाकी सभी टोल प्लाजा हट जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा कि अक्सर हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों की शिकायत होती थी कि उन्हें गांव एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए भी टोल  देना पड़ता है जबकि वह आस-पास ही रहते हैं। 

नए नियम के मुताबिक अब 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा काम करेगा

इस समस्या के समाधान पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को तूल नहीं देना होगा उन्हें एक पास दिया जायेगा जिसे दिखाकर व हाइवे पर फ्री में सफर कर सकेंगे। घोषणा के मुताबिक आने वाले 3 महीनों में देश में टोल प्लाजा की संख्या कम हो जाएगी।  नए नियम के मुताबिक अब 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा काम करेगा बाकी के अन्य टोल बंद हो जाएंगे पर सरकार हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ाकर टोल से आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रही है। वही टोल प्लाजा के पास रहने वालों की हमेशा मांग रहती है की उन्हें  टोल प्लाजा से राहत दी जाए क्योंकि स्थानीय होने के कारण उन्हें लगातार यात्रा करनी पड़ती है।