क्या आपका पेन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है ? नहीं तो ,यहां जाने क्यों है जरूरी इसको लिंक करवाना

अगर आप अपना पैन आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है आपको यह बात जरूरी पता होगी सरकार ने पेन का आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसकी आखिरी डेट भी तय कर दी है सभी को 31 मार्च 2023 से पहले पहल को आधार से लिंक कराना होगा अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसका पेन रद्द कर दिया जाएगा।
आप आसानी से अपना पैन आधार से लिंक है या नहीं चेक कर सकते हैं
अगर आपको याद नहीं है कि आपका आधार पैन कार्ड से लिंक नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपना पैन आधार से लिंक है या नहीं चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘लिंक आधार स्टेट्स’ पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद नए विंडो में View Link Aadhaar Status’पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक मैसेज के जरिए आपको बता दिया जाएगा कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं। अगर आपका पैन आधार से लिंक है तो अच्छी बात है।
अगर लिंक नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करें। भारतीय नागरिकों को 31 मार्च 2023 से पहले यह काम कर लेना होगा।