Movie prime

सिक्किम के नाथुला में हुआ खतरनाक हिमस्खलन ,इतने लोगो की मौत के साथ हुए इतने लोग जख्मी

 

सिक्किम के नाथूला पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन के साथ पर्यटकों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। हिमस्खलन के बाद कई पर्यटन के बर्फ में फंसने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है हिमस्खलन के दौरान डेढ़ सौ से अधिक पर्यटकों की क्षेत्र में होने की सूचना मिली है। सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से 7 लोगों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। 

जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15 मील पर हिमस्खलन में 7 पर्यटकों की मौत हो गई

सेना के अधिकारियों ने कहा है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15 मील पर हिमस्खलन में 7 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि कई लोगों की बर्फ में फंसे होने की आशंका है। मंगलवार को सुबह करीब 11:30 मिनट पर हुआ। इससे घायल हुए 7 लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार डेढ़ सौ से अधिक पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं। 

इसी बीच बर्फ में फंसे करीब 30 पर्यटकों को बचा लिया गया

इसी बीच बर्फ में फंसे करीब 30 पर्यटकों को बचा लिया गया और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

null


चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, "पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर गए. यह घटना 15वें मील पर हुई। नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है।