चक्रवात मोखा बढ़ रहा है बड़ी तेजी ,यहां जाने मौसम विभाग ने भारत के लिए क्या दी चेतावनी

चक्रवात 'मोखा ' तेजी से बढ़ रहा है। भारत के कई राज्यों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आज 'मोखा 'भीषण चक्रवर्ती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके परिणाम स्वरूप 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसके बांग्लादेश-म्यांमार के तट की ओर बढ़ने का अनुमान है भारत मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर साइंटिस्ट मोनिया शर्मा ने बातचीत में बताया कि चक्रवात 'मोखा अभी सेंट्रल बे ऑफ बंगाल और साउथ ईस्ट बंगाल के पास है रविवार 27 अप्रैल से इसकी मॉनिटरिंग और वॉर्निंग इश्यू कर रहा है। 13 देशों में बांग्लादेश, म्यांमार के लिए वार्निंग जारी कर रखे हैं।
नॉर्थ ईस्ट के राज्य में 13 और 14 को भारी बारिश की आशंका है
शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि भारत में मोखा का असर नहीं होगा। हालांकि ऐसा नहीं है मोनिया शर्मा ने बताया कि मछुआरों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है ताकि उसका नुकसान ना हो। साउथ अंडमान और दक्षिण बंगाल की खाड़ी को एडवाइजरी जारी लेकर जारी की गई है। मध्य उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ मोखा जाएगा तो मछुआरों को 12 मई से 14 मई तक यहां नहीं जाना है। अंडमान के टूरिस्ट को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं शिपिंग एक्टिविटी को रेगुलेट करने को कहा गया था। नॉर्थ ईस्ट के राज्य में 13 और 14 को भारी बारिश की आशंका है इसे लेकर विभाग ने एडवाइजरी जारी की है ।
अभी हम हर 3 घंटे के अंतराल पर बुलेटिन जारी कर रहे हैं ताकि मौजूद स्थिति के बारे में लोगों को अवगत कराते रहें । आई एम डी के डीजी की तरफ से उत्तर-पूर्व के राज्यों की चीफ सेक्रेटरी को भी ब्रीफ किया जा रहा है। अंडमान निकोबार के लिए सिर्फ आज के लिए ही भारी बारिश कीवार्निंग की गयी है।ये चक्रवात मुख्य तौर पर साउथ ईस्ट बांग्लादेश और म्यांमार को प्रभावित करने वाला है. चक्रवात 14 की दोपहर को यहां से ये क्रॉस करेगा। a