Movie prime

अमित शाह ने नितीश कुमार को लेकर दी चेतावनी ,बोले बहुत हुआ 'आया राम ,गया राम ,बस अब.......

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस और राजद से हाथ मिलाया है।  शाह ने कहा कि नीतीश कुमार की ये महत्वाकांक्षा प्रति 3 साल में जोर पकड़ लेती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पश्चिम चंपारण जिले की लोरियां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कुमार राजद नेता यादव जी यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए सहमत हो गए हैं और कहा है कि उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि वह कब ऐसा करना चाहते हैं। 

नीतीश कुमार के लिए पार्टी के दरवाजे अब हमेशा के लिए बंद हैं

वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में शाह ने कुमार पर बिहार को जंगलराज में खेलने का आरोप लगाया जिसके लिए वह पूर्ववर्ती कांग्रेस व राजद शासन को दोषी ठहराया करते थे शाह ने कहा, ‘‘आया राम, गया राम अब बहुत हुआ, नीतीश कुमार के लिए पार्टी के दरवाजे अब हमेशा के लिए बंद हैं। उन्होंने कहा कि जयनारायण प्रकाश के दिनों में कांग्रेस और राज के खिलाफ जीवन भर संघर्ष करने के बाद अब नीतीश कुमार बिहार में जंगलराज लालू प्रसाद की गोद में और सोनिया गांधी के चरणों में बैठ गई है। 

बहुत हुआ 'आया राम, गया राम',

प्रधानमंत्री पद के लिए विकासवादी से अवसरवादी बन गए है उन्होंने कहा, ‘‘बहुत हुआ 'आया राम, गया राम', नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं.''शाह ने कुमार की पार्टी पर नये गठबंधन सहयोगी के हावी होने की आशंकाओं की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए कहा कि पानी और तेल मिल नहीं सकते।  इसलिए, यहां जो राजद है वह तेल की तरह सतह पर तैरता है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले साल गठबंधन बनाने की समय जदयू नेता ने राजद प्रमुख प्रसाद के साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक गुप्त समझौता किया था।