
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 75 वां जन्मदिन मना रहे हैं उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ केक काटकर जन्मदिन पर जश्न मनाया उन्होंने बेटी मीसा भारती ,पत्नी राबड़ी देवी ,बेटे तेजस्वी यादव ,तेज प्रताप यादव सहित परिवार के कई सदस्यों के साथ केक काटा।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में उनके परिवार के कई लोग दिख रहे हैं लालू यादव के जन्मदिन पर उनकी बेटी रोहिणी यादव ने भी ट्वीट किया रोहिणी लालू प्रसाद को ,धुन का पक्का और जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाला बताया ,धुन का पक्का संधियों का काल, जनता की सेवा में रहे जो हरदम तैयार ,पर्वत को भी कर दे झुकने को मजबूर ,है लालू जी की विचारधारा का जो रूप ,स्वर और आवाज देकर लोकतंत्र की डोर ,गरीबों के हाथों में लालू लाल ने दिया है, बिहार के माटी के लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
वही एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ,डूबी रेलवे को उबारा ,उसने गरीबों को अधिकार दिलाया, जिसने ऐसा कोई दिन नहीं लालू जी के नाम को ,देश दुनिया में गूंज नहीं, गरीबों को जिसने अधिकार दिया है जनता के दिलों पर वही राज किया ,सामाजिक न्याय की योद्धा को हम सलाम करते हैं गरीबी की आवाज को जो बुलंद करते हैं।
75 के हुए लालू प्रसाद यादव: पटना में राबड़ी आवास पर केक काटा गया. जश्न में परिवार के कई लोग शामिल हुए. देखिए और पहचानिए वीडियो में कौन कौन है. रिपोर्ट परमानंद Edited by @iajeetkumar pic.twitter.com/xBIfX9jwwp
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) June 11, 2022
इधर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह यादव और तेज प्रताप यादव ने भी अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी लालू के जन्मदिन को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने भी जिले में जश्न मनाया।