ईशा अम्बानी ने दिया जुड़वाँ बच्चो की माँ ,यहां जाने क्या नाम रखा हैं उन्होंने अपने बच्चों का

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ईशा रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती है उनकी शादी आनंद पिरामल से हुई है ईशा और आनंद की बेटी का नाम आदि और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है।
अंबानी और पिरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी
अंबानी और पिरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी। ईशाअंबानी और आनंद पिरामल की शादी को 4 साल हो गए। मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे आ गए हैं उनके बेटे और आकाश श्लोका का एक बेटा है जिसका नाम पृथ्वी रखा गया है। मुकेश और नीता कई मौकों पर अपने पोते के साथ देखे गए हैं।
आनंद पीरामल ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की यूथ विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट रह चुके हैं
आनंद पीरामल एक बिजनेसमैन पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक और स्वाति पीरामल के बेटे हैं।वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हावर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। और अभी पीरामल ग्रुप केएक्ज्यूटिव डायरेक्टर हैं आनंद पीरामल ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की यूथ विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने दो स्टार्टअप शुरू किए हैं.. पहला- पीरामल ई-स्वास्थ्य और दूसरा पीरामल रिएल्टी। पीरामल ई-स्वास्थ्य एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रहा है।