Movie prime

अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए 157 भारतीय ,नम्बर 1 पर मुकेश अम्बानी तो अडानी की प्रॉपटी रह गयी आधी

 

दुनिया भर में चल रहा है आर्थिक संकट महंगाई और ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी के बीच भारतीय उद्योगपति की संपत्ति 133 परसेंट तक बढ़ी  है। दुनिया में केवल भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत है। फॉर्च्यून इंडिया रिपोर्ट के अनुसार ,देश के 157 सबसे धनी उद्योगपतियों की मौजूद कुल संपत्ति और पिछले साल यानी 2022 के मुकाबले उसमें कमी और बढ़ोतरी का ब्यौरा  दिया गया है। 

सूची में शामिल इन उद्योगपतियों की कुल संपत्ति 69.30 लाख करोड़  रुपए है।  सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी पहले नंबर पर है। उनकी संपत्ति 8.19 लाख करोड़  रुपए है जो 2022 की तुलना में 9% ज्यादा है। पिछले साल उनकी संपत्ति 7 पॉइंट 54 लाख करोड़  रुपए थी। एक साल में इसमें करीब 65000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। 

हालाँकि  संपत्ति बढ़ाने के मामले में सिम्पसन एन्ड कंपनी के  ए.  कृष्णमूर्ति और जीरोधा ब्रोकिंग के निखिल कामथ सबसे ऊपर है । उनकी संपत्ति एक साल में दो गिनी से ज्यादा बढ़ी  है। 

बायजू रवींद्रन की संपत्ति 73.16% घटी

 संपत्ति की कमी की बात करें तो बायजु  ग्रुप के बायजु  रविचंद्रन पहले पायदान पर है 1 साल में उनकी संपत्ति 73.16 परसेंट की कमी के साथ 10,980 करोड़ रह गई। वही अदानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी  ग्रुप की संपत्ति अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग  की रिपोर्ट की कारण 1 साल में 49.17% परसेंट कम हो गई है। पिछले साल उनकी संपत्ति 10.3 लाख करोड़ थी जो अब घटकर 5 पॉइंट 24 लाख करोड़ रह गई। हालांकि, संपत्ति में गिरावट के बावजूद अडाणी इस सूची में दूसरे स्थान पर है।