Movie prime

बर्फ जैसे दिखने वाले फल को उगाकर किसान कर रहे है तगड़ी कमाई ,यहां जाने इसके उगाने का तरीका

 

अब देश के किसान अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए अलग-अलग फसलों की खेती करते हैं। अलग-अलग फसलों की में शामिल है बर्फ की तरह दिखने वाला  ताड़गोला है किसानों का फल है जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है। मगर यह बात जरूर है कि  जो इस  गुणकारी फल को खाता है वह कभी इसके फायदे स्वाद को नहीं भूल पाता। बर्फ जैसे दिखने की वजह से इसे आइस एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। 

गर्मियों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं वहीं बाजारों में भी इसकी मांग बनी रहती है। ताड़गोला के पेड़ का मुख्य रूप से कोंकण , गोवा ,महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में पाए जाते हैं। ताड़गोला की खेती कई किसानों के लिए नई होगी, लेकिन, इसकी खेती से किसान तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।  कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी खपत में काफी तेजी देखने को मिली है। 

कहां  होती है इसकी खेती 

 नारियल जैसा दिखने वाला ताड़गोला फल  की खेती  गोवा , कोंकणी ,चेन्नई ,दक्षिण भारत में उगाया जाता है। खासकर उड़ीसा और तमिलनाडु के किसान इसकी खपत को देखते हुए बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं जिससे उन्हें तगड़ा मुनाफा होता है।  ताड़गोला की खासियत एक ताड़ के पेड़ पर ढाई सौ ताड़गोले इकट्ठे किए जा सकते हैं और करीब 5  हजार लोगों की आजीविका का यह एकमात्र साधन है। इसको स्थानीय भाषा में  तालसाजा और नुंगू भी कहते हैं। 

 ताड़गोला एक सफेद जेली जैसा दिखाई देने वाला फल होता है खाने में हल्का मीठा होता है और इस फल की तासीर ठंडी होती है। मई-जून की तपती गर्मी में होने वाली जलन और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए इसका सेवन किया जाता है। 

खेती करते समय रखें इन बातों का ध्यान 

 खेती करने वाले किसान को इस बात का ध्यान रखें कि तटीय खेती करते वक्त रेतीली मिट्टी का इस्तेमाल ना करें वही इसका पौधा  33 से 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में ग्रोथ करता है इस दौरान उसे अच्छी बारिश की आवश्यकता पड़ती है इसलिए जुलाई अगस्त के महीने में इस पौधे लगाना सही माना जाता है।

 ताड़गोला से कमा सकते हैं बंपर मुनाफा

देश के कुछ राज्य जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उड़ीसा के ज्यादातर इलाकों में ताड़गोला उगाकर किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं।  भारत के अन्य कई राज्यों में भी अब इसकी खेती की जाने लगी है।  लेकिन इन राज्यों में किसान व्यावसायिक तौर पर इसका उपयोग नहीं करते है।  वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक किसान ताड़गोला की खेती कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।