बिजेनस आईडिया :इस कांटेदार फसल की खेती करके आप कमा सकते है लाखो रूपये ,यहां जाने खेती करने का तरीका

खेती अगर सही तरीके से की जाए तो इनकम का एक अच्छा साधन हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी खेती करना चाहते हैं इससे अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपके बेहतरीन आईडिया दे रहे हैं। आप अनानास यानी पाइनएप्पल की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। पाइनएप्पल को बहुत ही हेल्थी फ्रूट माना जाता है। इसके कई तरह के फायदे है। यह भूख बढ़ाने से लेकर पेट संबंधी कोई दिक्कतों को खत्म करने में उपयोगी है। बाजार में अच्छी खासी कीमत पर मिलती है।
मौजूदा समय में अनानास या पाइनएप्पल की खेती बहुत कम लोग करते हैं
अनानास की खेती आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है मौजूदा समय में अनानास या पाइनएप्पल की खेती बहुत कम लोग करते हैं।अनानास की खेती कर कमाई करने का आपके पास अच्छा मौका है। कई राज्यों में 12 महीने अनानास की खेती होती है। अनानास की खेती के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसे साल में कई बार किया जा सकता है। अन्य फसलों के मुकाबले अनानास में मुनाफा भी काफी अच्छा होता है। अनानास में बेहतर उत्पादन के लिए मई से जुलाई तक का महीने में रोपाई करने की सलाह दी जाती है ।
पाइनएप्पल कैक्टस प्रजाति का एक सदाबहार फल है। आज भारत में गरीब 92 हजार हेक्टर में अनानास की खेती हो रही है जिससे हर साल 14.96 लाख टन की उपज मिलती है। इसका रखरखाव भी काफी आसान है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ती है। केरल जैसे कई राज्यों में किसान पूरे 12 महीने की खेती करते हैं। इसके पौधों को अन्य पौधों के मुकाबले सिंचाई की कम जरूरत पड़ती है। इसकी बुवाई से लेकर फल पकने तक करीब 18 से 20 महीने तक लग जाते हैं। फल पकने पर उसका रंग लाल पीला शुरू हो जाता है इसके बाद इसकी तुड़ाई का काम शुरू होता है। अनानास को गर्म मौसम का फल माना जाता है।
भारत में ज्यादातर इलाकों में अनानास की खेती मुख्य फसल के रूप में होती है
हालाँकि इसकी खेती साल भर होती है। भारत में ज्यादातर इलाकों में अनानास की खेती मुख्य फसल के रूप में होती है। आंध्र प्रदेश ,केरल ,त्रिपुरा ,मिजोरम ,पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्य में अनानास की खेती होती है। यहां उगाया गया अनानास का स्वाद पूरी दुनिया चखती है। वही उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ किसान बेहतर आमदनी की तलाश में अनानास की खेती की तरफ रख कर रहे हैं ,बता दे की अनानास के पौधे पर एक ही बार फल लगते हैं यानी आप एक लौट में सिर्फ एक बार अनानास हासिल कर सकते हैं। इसके बाद दूसरे लॉट के लिए फिर से फसल उगा नहीं होती है। अनानास हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है । इसलिए बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है अनाज का निर्यात भारत से दूसरे देशों में भी किया जाता है।