Movie prime

आखिर क्यों दौड़ते है कुत्ते तेज बाइक के पीछे ,यहां जाने क्या है इसके पीछे का राज

 

आपने अक्सर बाइक और गाड़ियों के पीछे कुत्तों को भागते हुए देखा कर लोग आराम से गाड़ी चला रहे होते हैं। तभी अचानक कहीं से कुत्ते आ जाते हैं और पीछा करने लगते हैं। कई  बार बाइक चलाने वालों को भी काट लेते हैं।  यह घटना ज्यादातर देर रात में बाइक चलाने वालों के साथ आती है। कई बार कुत्तों से बचने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक से गिरकर लोग घायल भी हो जाते हैं। 

कुत्तों को काफी वफादार माना जाता है और वह आमतौर पर इंसानों से फ्रेंडली ही रहते हैं

कुत्तों को काफी वफादार माना जाता है और वह आमतौर पर इंसानों से फ्रेंडली ही रहते हैं। लेकिन अचानक ही गाड़ी पर बैठे लोगों की वह कट्टर दुश्मन बन जाते हैं।  कई बार वह अपनी पूरी ताकत के साथ पीछे भागते ऐसा लगता है कि अगर वह गाड़ी वाले को पकड़ ले तो उससे नोच ही डालेंगे। दरअसल कुत्तों के गाड़ी के पीछे दौड़ने के कई कारण होते हैं एक वजह यह है कि कुत्ते हर जगह अपनी गंद छोड़ने की आदी होते हैं।  जब  बाइक कहीं खड़ी होती है तो कुत्ते अक्सर उसके टायर पर अपनी गंध छोड़ देते हैं। इस गंध की वजह से दूसरे कुत्ते को लगेगा की ये किसी और कुत्ते की गंध है और  उनके इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा है। इस वजह  कुत्ते आपका पीछा करने लगते हैं। 

कुत्ते तेज भागने वाली चीज से आकर्षित होते हैं

कुत्तों के दौड़ने का दूसरा कारण है उनकी जंगली परवर्ती।  दरअसल कुत्ते तेज भागने वाली चीज से आकर्षित होते हैं उन्हें लगता है कि यह कोई ऐसी चीज है जिसका भी शिकार कर सकते हैं। कुत्तों की सूंघने की शक्ति काफी तेज होती है। उन्हें बाइक के टायरों रब्बर की बहुत तेज गंध लगती है ऐसे होने पर उनमें उत्सुकता जम जाती है और भी आपकी बाइक के पीछे दौड़ने लगते हैं।  लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि बाइक के पीछे दौड़ने वाले कुत्तों को कैसे दूर किया जा सकता है। दरअसल इसका उपाय बहुत ही सरल है। अगर आपका भी कुत्तों से इस तरह सामना  हो तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं है। अगर कुत्ते बाइक  के पीछे दौड़ रहे हैं तो आपको बाइक को तेज रफ्तार में  आप जैसी स्पीड में बाइक चला रहे हैं उसी रफ्तार में चलाते रहे बाइक  को रोककर कुत्तों से भिड़ने का आईडिया अभी गलत हो सकता है। अगर कुत्ते झुंड में हो तो वह आप पर अटैक कर सकते हैं। इसका सीधा उपाय है आप बाइक को अपनी रफ्तार  में चलाते रहें। अगर कुत्ते पीछे दौड़ते हैं तो हॉर्न बजाकर  उन्हें डराने की कोशिश करें हॉर्न बजाने से कुत्ते डरा कर भाग जाएंगे। अगर कुत्ते फिर भी पीछा नहीं छोड़ते और आपको लगे कि वह काट सकते हैं तो ऐसे में बाइक की स्पीड बढ़ा कर निकलने की कोशिश करें। ध्यान रहे कि ऐसा करने समय आपको एक्सीडेंट होने से भी बचना है आप जैसे ही उनके क्षेत्र  बाहर निकलेंगे और मैं आपको पीछा करना बंद कर देंगे।