Movie prime

हेल्थ के लिए दौड़ना या चलना कौनसी है बेस्ट एक्सरसाइज ,यहां जाने क्या कहते है एक्सपर्ट्स

 

रेग्युलर एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।  वेट मैनेजमेंट से लेकर हेल्दी ब्रेन तक हर दिन एक्सरसाइज करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।  चलना और दौड़ना दो सामान्य एरोबिक एक्टिविटीज है जिनके लिए किसी इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती है। कुछ लोग लंबी सैर करना  पसंद करते हैं जबकि अन्य जोरदार दौड़ना पसंद करते हैं। लेकिन क्या दौड़ना चलने से बेहतर है या फिर इसके विपरीत है। 

खेर एक लोकप्रिय प्रश्न है हालांकि उत्तर आपकी फिटनेस टारगेट पर निर्भर करता है।  अगर आप भी उलझन में है हम आपको फायदे बताते हैं। 


एक इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूट्रिशनिष्ट नमामी अग्रवाल ने दोनों के बीच के अंतरों को लिस्टेड किया ह। 

 दौड़ना 

 बर्न मैट्रिक काफी अच्छा होता है। 
यह आपके पैर की मसल्स को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। 
जोर-जोर से दौड़ने पर आपको चोट लगने की संभावना ज्यादा होती है। 
एक हाई इंटेंसिटी वाला वर्कआउट है। 

तेजी से चलना 

यह एक प्रभावी व्यायाम  है जो आपकी  हार्ट रेट को बढ़ा सकता है। 
यह आपकी मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 
यह शुरुआती लोगों के लिए बेहतरीन है। 
यह एक लो इंटेंसिटी वाला वर्कआउट है। 

दोनों में से कौन सा चुने। 

चलना और दौड़ना दोनों ही बेहतरीन  हार्ट  एक्सरसाइज है। नमामि ने लिखा , कोई एक दूसरे से बेहतर नहीं है ' आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प पूरी तरह से आपकी फिटनेस और हेल्थ टारगेट पर डिपेंड करता है। अगर आप तेजी से वजन कम करने की कोशिश करें दौड़ने से आपको कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। ज्यादा कैलोरी बर्न करने का मतलब है बेहतर वजन घटान।  इसलिए वजन घटाना आपकीआपकी प्राथमिकता है, तो दौड़ना चुनें। 

 अगर आप अपनी हेल्थ को बढ़ावा देना चाहते हैं और वजन कम करना एक मात्र टारगेट नहीं है पैदल चलना कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।  यह आपकी स्वास्थ्य, हार्ट हेल्थ और इम्यून फंक्शन में सुधार कर सकता है। पैदल चलने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है लेकिन तुरंत नहीं। दौड़ना और चलना दोनों ही आपकी ऑल आवर हेल्थ के लिए चमत्कार कर सकते हैं।