Movie prime

Video :यहां जाने ग्रीन टी पिने के नुकशान और फायदे ,वीडियो देख लोग हुए अलर्ट

 

दूध और चीनी वाली चाय के विकल्प के रूप में लोग ग्रीन टी का सेवन करना पसंद करते हैं।  क्योंकि ये वेट लॉस से लेकर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल  समस्याओं से भी निजात दिलाती है।  हजारों सालों से चीन और जापान में से ट्रेडिशनल हर्बल ड्रिंक के रूप में दिया जाता है। यूरोप में 17वीं शताब्दी से इंग्लैंड में 18वीं शताब्दी से और भारत में  भी सदियों से ग्रीन टी का सेवन किया जा रहा है। लेकिन वर्ल्ड फेमस ग्रीन टी को लेकर कुछ मिथक भी चर्चा में रहते है। इसे लेकर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट पूजा मल्होत्रा ने कई सारे बातें क्लियर की है। 

वेट लॉस में इसकी प्रभाव बहुत ही कम होते हैं

 न्यूट्रिशन पूजा मल्होत्रा ने हाल ही में अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया इसमें उन्होंने बताया। इस वीडियो में पूजा कह रही है कि ग्रीन टी में  कैटेचिन नामक  पॉलीफेनॉल होता है जिसके कारण इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं लेकिन जो लोग सोचते हैं कि यह वेट लॉस में मदद करता है। केवल एक मिथक है। क्योंकि वेट लॉस में इसकी प्रभाव बहुत ही कम होते हैं।  

A post shared by Pooja Malhotra (@nutritionistpoojamalhotra)

पूजा मल्होत्रा ने अपने  वीडियो में यह भी बताया कि ग्रीन टी में कैफीन भी पाया जाता है इसलिए इसे पीते समय भी इतनी सावधानी बरतनी चाहिए जितनी हम चाय या कॉफी का सेवन करते समय बरतते हैं हालांकि प्रोसैस्ड और चीनी वाली चाय या कॉफी की तुलना में ग्रीन टी एक बेहतर विकल्प है। यह हाइड्रेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पेट को बर्न करने में मदद करता है। कुछ प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है। एंटी एजिंग प्रभावों को कम कर सकता है। कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। अब आदत है कि ग्रीन टी  का सेवन फायदेमंद है तो इसका सेवन कितने मात्रा में किया जाना चाहिए। इसे लेकर पूजा मल्होत्रा ने बताया कि दिन में दो कप ग्रीन टी पीना बेहतर होता है। सोशल मीडिया पर पूजा मल्होत्रा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है  जैसे उनके इस वीडियो को काफी अच्छा बता रहे हैं।