Movie prime

ये दुनिया के वो नदियां जो नहीं बहती लोगो की नजरो में ,यहां जाने इन नदियों के बारे में

 

दुनिया में कहीं  तरह के शानदार अजूबे भरे हैं  जिनके बारे में कम ही लोगो को पता है इनमें से कुछ ऐसी नदियां  भी है जो जमीन के नीचे बहती है जिनके बारे में आज हम आपको बताते हैं। 


 लबोईच  नदी ,फ्रांस 

लबोईच नदी  जमीन के नीचे बहने वाली यूरोप की सबसे लंबी नदी है। इसके एक छोर से दूसरे छोर तक जाय भी जा सकता है। 1906 में यह नदी खोजी गई थी।  इस नदी को देखना काफी संख्या में सैलानी आते हैं। 

मिस्ट्री रिवर ,इंडियाना 

अमेरिका की इंडियाना यह भूमिगत नदी है। इसे  'मिस्ट्री रिवर ' के नाम से जाना जाता है। यह अमेरिका की सबसे लंबी अंडरग्राउंड रिवर 19वीं शताब्दी में इसकी खोज हुई थी। 

 मोहावी नदी  ,केलोफोर्निया 

मोहावी नदी अमेरिका की कैलिफोर्निया में पूर्वी सेन  बर्नाडिनो  पर्वत और मोजावे रेगिस्तान में बहती है। यह  जमीन के अंदर बहती है। 

पर्टो प्रिंसेस  नदी 

फिलिपींस में  पर्टो  प्रिंसेस नदी यूनेस्को के के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है। पांच मील लंबी यह नदी जमीन के नीचे गुफाओं के बीच बहती है। एक दिन में सिर्फ 600 लोगों के जाने की परमिशन है। 

पूणकवा नदी ,चेक गणराज्य 

पूणकवा  नदी को 1723 में खोजा गया था।  यह चेक  गणराज्य में है। 1909 तक यहां आम लोग नहीं जा सकते थे।  30 किलोमीटर इस नदी का ज्यादातर हिस्सा जमीन के अंदर बहता है। 

रियो कैमु  नदी ,पोर्टो रीको 

 रियो कैमु  दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अंडरग्राउंड रिवर है। यह पोर्टो रीको  में मौजूद है।  यह नदी करीब 1 लाख साल पुरानी खूबसूरत गुफाओं से होकर बहती है।