मध्य्प्रदेश की ये जगहे है हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहे ,खूबसूरती देख भूल जायेंगे शिमला -मनाली को

अक्सर लोग शादी के बाद हनीमून का प्लान कुल्लू -मनाली नैनीताल और शिमला को बनाते हैं। आपको इन सब में मध्य प्रदेश राज्य के कुछ जगहों के बारे में बताने वाला है। वहां जाकर आप शिमला , नैनीताल को भूल जाएंगे। मध्य प्रदेश आने वाले पर्यटक अक्सर राज्य की सुंदरता और इसकी समृद्ध संस्कृति को ऐतिहासिक विरासत से चकित होते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश में कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं। जहां पर आप अपने हनीमून का आनंद उठा सकते हैं ।
ग्वालियर
यह शहर मध्य प्रदेश राज्य का महल और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां का प्रमुख आकर्षण सास बहू का मंदिर है जो एक सुंदर नक्काशी मंदिर है। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों में प्राचीन ग्वालियर का किला एक प्रमुख स्थल है। किले की परिसर में 15वीं सदी का गुजरी महल भी है जिसे अब तक पुरातात्विक संग्रहालय का रूप दे दिया गया है।
पंचमढ़ी
आप यहां पर पंचमढ़ी घूम सकते हैं यहां पर आप खूबसूरत झरनो का आनंद उठा सकते हैं। आप सतपुड़ा पर्वत माला पर ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप पांडवों की गुफाएं देखने का आनंद ले सकते हैं। आप सतपुड़ा बायोस्फियर रिज़र्व भी जा सकते हैं जिसमें बाघ ,हाथी सरीसृप आदि कई जानवर रहते हैं।
भेड़ाघाट
यह जगह भी बहुत खूबसूरत है। भेड़ाघाट का झरना देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। वह झरना 98 फीट की ऊंचाई से गिरता है। भेड़ाघाट में नौका विहार करना ना भूलने वाला अनुभव होगा यहां पर नवंबर और मार्च के समय में जा सकते हैं।