Movie prime

आजकल ले रहे है 'स्लीप डिवोर्स ' यहां जाने क्यों है अच्छे रिश्ते को निभाने के लिए स्लीप डिवोर्स जरूरी

 

आज के समय में कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि लोग अच्छी  रात की नींद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खासतौर पर कपल। यह दिन भर घर ,ऑफिस ,बच्चो  में बिजी होने के बाद रात में एक सुकून की नींद चाहते हैं। अक्सर किसी न किसी बहाने से संभव नहीं होता ऐसे में' स्लिप डिवोर्स  'ही इसका का एक सोल्यूशन बसता है जब अच्छी नींद और क्वालिटी के लिए जब कपल अलग अलग कमरे में सोता है। अलग बिस्तर या अलग अलग समय पर सोते हैं तो इसे 'स्लिप डिवोर्स 'कहते हैं।

यह सिचुएशन के आधार पर लोग टर्म या शार्ट टर्म के  लिए हो सकता है

 इसका टाइम पीरियड फिक्स नहीं है। यह सिचुएशन के आधार पर लोग टर्म या शार्ट टर्म के  लिए हो सकता है।  जैसे अगर ऑफिस प्रोजेक्ट है तो देर रात तक रोजाना काम कर रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए दूसरा पार्टनर 'स्लिप डिवोर्स ' ले सकता है। यह पैटर्न दोनों ही  उम्र के  कपल्स में दिख रहा है। जैसा मैंने पहले बताया कि स्लिप डिवोर्स की वजह अच्छी नींद  की कमी है तो किसी भी  उम्र  में हो सकती है । पिछले साल स्लीप सॉल्यूशन देने वाली कंपनी वेकफिट ने ग्रेट इंडियन स्लीप स्कोरकार्ड (GISS) 2022 जारी किया था। इसके मुताबिक भारत में 55 परसेंट से ज्यादा लोग रात 11:00 बजे के बाद सोने जाते हैं और 8 घंटे से कम नींद लिए बगैर जाग जाते हैं। आप को समझना होगा कि स्लिप डिस्क का मतलब यह नहीं है कि आपका रिश्ता टूट रहा है। इसका मतलब यह भी नहीं है कि कपल बिस्तर पर कुछ समय साथ नहीं बता सकता। हकीकत में सिर्फ ये कुछ  समय के लिए ह। जब आप  कुछ घंटे बिना डिस्टरबेंस के अच्छी नींद लेना चाहते हैं। 

साइकोलॉजी डॉक्टर कपल को अलग रहने की सलाह नहीं देंगे

 कोई साइकोलॉजी डॉक्टर कपल को अलग रहने की सलाह नहीं देंगे।  यदि किसी व्यक्ति की पर्सनल चॉइस है। आपसी सहमति और समझदारी से बस कपल्स को एक-दूसरे की जरूरतों का सम्मान करना चाहिए। क्या इस वजह  से दूरियां पैदा होती है तो नहीं ,अगर कपल्स में समझदारी होगी तो' स्लिप डिवोर्स 'रिश्तो में दरार नहीं ला सकता।  सामने वाला भी समझता है  कि हर नींद हर व्यक्ति की क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी के लिए जरूरी है। 

मनोवैज्ञानिक और नींद पर काम करने वाली कंपनी ‘स्लीपोपोलिस’ में स्लीप हेल्थ डायरेक्टर शेल्बी हैरिस कहती हैं,  'ऐसा करना आपके रिश्ते को खराब नहीं करेगा। मैं भी कई कपल्स को इसकी सलाह कभी-कभी देती हूं। क्योंकि वास्तव में रिश्ते के साथ उनकी हेल्थ में सुधार करता है।'

साइकोलॉजिस्ट रूमा कहती हैं-अलग कमरे में सोने जाने से पहले तक तो आप साथ होते हैं। अपना दुख-सुख, प्यार शेयर करते हैं। ऐसे में रिश्ता खराब होगा इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं।अगर जॉइंट फैमिली में है। जैसा हमारे देश में कॉमन कल्चर है, इस स्थिति में परिवार के सदस्यों को अपने इस निर्णय के बारे में बता सकते हैं। अपनी समस्या के बारे में डिस्कस कर सकते हैं ताकि गलतफहमी न हो।