वजन कम करने के लिए रोज कर ले बस इतनी वॉक ,आप सोच भी नहीं सकते इतनी जल्दी गलेगी शरीर मेँ चर्बी

वॉक करना बेहतरीन एक्सरसाइज है। लेकिन आमतौर पर लोग इसे नजरअंदाज करते है। लोगों को लगता है कि वॉक करने से वजन कम नहीं होता है। अगर होता भी है तो लोग वॉक को गंभीरता से नहीं लेती। लेकिन अगर सही तरीके से वॉक किया जाए 1 महीने के अंदर वजन में फर्क देखा जा सकता है। इसलिए हमें जानना होगा कि हमें रोजाना कितने समय तक वॉक करना जरूरी है , कितनी दूर तक वॉक करना होगा ,इसके साथ ही कितनी स्पीड से वॉक करना होगा। यह भी जानना जरूरी है।
रोजाना वॉक करने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम हो जाता है
ऑस्ट्रेलियन हेल्थ वेबसाइट बेटर हेल्थ ने डॉ. डॉज स्केलर के अनुसार ,वाकिंग फिजिकली एक्टिव रहने का सबसे शानदार तरीका है। इससे ना सिर्फ वजन ही कम किया जा सकता बल्कि शरीर को कई तरह से फ़ीट रखा जा सकता था। रोजाना वॉक करने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम हो जाता है। रोज एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। सांसों से संबंधित परेशानी भी दूर होती है एंडोर्फिन हार्मोन के रिलीज होने से मूड भी बेहतर होता है। जब किसी काम या खरीदारी के लिए वॉक करते हैं और वेट लॉस के लिए वॉक करते हैं तो दोनों में फर्क होता है।
वॉक करने से आपकी सोच से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है
डॉक्टर अल्बर्ट हमे बताती है कि वॉक करने से आपकी सोच से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। जहां तक कितनी दूर तक वॉक करने में 1 घंटे की वॉक करने में या कितनी कैलोरी बर्न होती है यह सब आपके वजन ,मेटॉबॉलिज्म और वाकिंग इच्छाशक्ति पर भी निर्भर है। सामान्य तौर पर 1.6 किलोमीटर दूर तक वॉक करने से 100 किलो कैलोरी ऊर्जा बर्न होती है। लेकिन इसके लिए ब्रिस्क एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इसके एक्सरसाइज के लिए तेज गति से चलना होगा। इसमें जब आप वॉक कर रहे हैं तो इसकी गति कम से कम 6 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। इसलिए आप जितनी अधिक गति से तेजी लाएंगे उतनी जल्दी से ज्यादा कैलोरी बर्न होगी। 1 घंटे में अगर अगर आप 6 किलोमीटर ब्रिस्क वॉक करेंगे तो 100 से 130 कैलोरी बर्न होगी। डॉक्टर के अनुसार ,कैलोरी बर्न को आराम से 200 कैलोरी प्रति किलोमीटर तक लाया जा सकता है। इसके लिए आपको सीढ़ियों पर चलना होगा या आपको प्लेटफार्म पर ऊपर नीचे होअगर आपके पास समय है तो रोजाना ब्रिस्क गति से 8 से 10 किलोमीटर वॉक करेंगे तो 500 से 800 कैलोरी ऊर्जा बर्न होगी। इसमें यदि आप रोजाना सीढ़ियां चढ़ते हैं तो कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होगी।