Movie prime

पीरियड्स के दौरान इतने अंतराल में पेड बदलना है जरूरी ,नहीं तो हो सकती है आपको ये परेशानिया

 

कई महिलाये  दिन भर में एक ही पेड  यूज करती है। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है पीरियड्स में पेड  बदलना ब्लड फ्लो पर निर्भर नहीं करता   ब्लड फ्लो अधिक हो या कम नियमित अंतराल में पैड बदलते रहना चाहिए। पीरियड्स के दौरान अगर आप दिन भर में पैड नहीं बदलते हैं तो आपको संक्रमण होने का खतरा हो सकता है।  इसके अलावा आपको योनि और मासिक धर्म से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताते हैं इससे जुड़ी कई तरह की समस्याओं के बारे में बताते है। 

 ल्यूकेरिया 

लुकेरिया ऐसी स्थिति है तो जननांग क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में सफेद स्राव निकलने लगता है इससे महिलाएं कमजोर अधिक थकान महसूस करती है। समय पर पेड ना बदलने से ल्यूकेरिया  लिया हो सकता है। 

 खुजली 

एक ही पेड के लंबे समय तक उपयोग से चकत्ते और जलन हो सकती  हैं इससे स्किन पर बहुत अधिक खुजली  महसूस होती है। कई बार आपको वहां असहनीय  खुजली और जलन हो सकती है। 

त्वचा पर चकत्ते

 योनि में या उसके आसपास चकत्ते होने के प्रमुख कारणों में से एक उचित स्वच्छता बनाए रखना नहीं है। खासकर मासिक धर्म के दौरान पेड  में बदलने जैसी गलतियों से फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है जिसे जो जलन भी हो सकती है। 

संक्रमण का खतरा 

समय पर पैड न बदलना यूटीआई का प्रमुख कारण है।  यूटीआई की समस्या में यूरिनरी सिस्टम में इंफेक्शन हो जाता है जिसमें किडनी, यूरेटर्स, ब्लैडर और यूरेथ्रा शामिल होते हैं. इससे पेशाब में जलन, पेट के निचले हिस्से में दर्द और योनि से दुर्गंध जैसी समस्याएं हो सकती हैं।