सावन के महीने में ये छुपे हुए हिल स्टेशन है सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन ,मनाली ,शिमला से भी है खूबसूरत

क्या आप सावन के महीने में बारिश और प्रकृति का आनंद उठाना चाहते हैं तो कुछ काम की फुर्सत से निकालकर यहां बताए जा रहे ऑफबीट हील स्टेशनों पर अपने दोस्त और परिवारों के साथ जा सकते हैं। विश्वाश कीजिये ये ट्रिप आपकी सबसे ज्यादा यादगार जर्नी बनेगी। हम आज आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है।
फागू
शिमला में छोटे पहाड़ी शहर भी है जिसे फागू के नाम से जानते हैं। यह जगह छोटे-छोटे घरों और हरे-भरे बागानों से घिरी हुई है। यहां आपको हिमालय की चोटियों जैसी खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे।
कोकरनाग
जम्मू कश्मीर की पहचान श्रीनगर , गुलमर्ग ,पहलगाम जैसी खूबसूरत जगह से होती है। लेकिन पहलगाम केवल 60 किलोमीटर की दूरी पर कोकरनाग नाम का एक हील स्टेशन है। जहां पर कश्मीर का सबसे बड़ा बगीचा है। एक और खास बात यह है कि यहां सबसे बड़ा मत्स्य पालन होता है कि आप इस घाटी में प्रवेश करते हैं तो आपको खिले हुए फूलों की महक से भरी ताजी हवा महसूस होने लगेगी।
मेचूका
नार्थ इस्ट की भी कुछ जगहे है जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। अरुणाचल प्रदेश में समुद्र तल से 60000 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक सुंदरता से मेचुका घाटी भी प्राकृतिक सुंदरता की एक मिसाल है। यहां मंत्रमुग्ध कर देने वाले विदेशी जनजातियां ,प्राकृतिक सुंदर झीले , बर्फ से ढके पहाड़ और नदी है। यहां सब कुछ आप की छुट्टियों का आनंद दोगुना कर देने वाले हैं।
बिनसर
बिनसर उत्तराखंड के सबसे ऊंचे हिल स्टेशनों में से एक है। यह हिल स्टेशन बहुत शांत है। यहां त्रिशूला और नंदा देवी के बढ़िया नजारे देखे जा सकते हैं। यही नहीं जो लोग जीवो से प्रेम करते है तो यह हिल स्टेशन काफी अच्छा है। यहां पर आप जीरो पॉइंट, कसार देवी मंदिर, बिनेश्वर महादेव, गोलू देवता का मंदिर घूम सकते हैं।