Movie prime

बारिश में है घूमने का प्लान तो इन स्वर्ग सी खूबसूरत जगहों की करे सैर

 

क्या आपको बारिश में घूमना बहुत पसंद है ? हां तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं। जहां पर घूमने के बाद आपको लगेगा की जन्नत में घूम रहे हैं इतना ही नहीं अगर आप इन जगहों पर विजिट करेंगे   तो ऐसे लगेगा जैसे किसी सपने में हो। 

लोनावला 

लोनावाला कार  प्रेमियों के लिए एक शानदार मानसून ट्रिप हो सकता है। महाराष्ट्र के सहाद्री पर्वत में स्थितयह जगह आश्रय जनक सीन्स तो दिखालाती है लेकिन यहां की टेढ़ी -मेढ़ी  सड़कों को देखकर आप दीवाने हो जाएंगे। बरसात के मौसम में यहां की लॉन्ग ड्राइव दिल जीत लेगी। यहां टाइगर पॉइंट और राजमाची प्वाइंट देखना ना भूले। 

महाबलेश्वर 

महाबलेश्वर का सीन पूरे साल शांत रहता है। लेकिन बारिश के मौसम में महाबलेश्वर जाने का मजा ही अलग है।  यहां प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण आपका दिल जीत लेगी। आप टेबललैंड, एलफिंस्टन पॉइंट, वेन्ना झील और लिंगमाला झरने जैसी जगहों पर जा सकते हैं।  यदि आप मुंबई या पुणे में रहते हैं तो इस जगह को देखने के लिए समय निकाले। 

 मेघालय रेनफॉरेस्ट 

मेघालय की ओर से चले तो यहां आपको 'बादलों का घर' नजर आएग।  कहा  जाता है यह इसी इलाके में दुनिया में सबसे भारी वर्षा होती है जिससे यहां हर बड़े वर्षा वन और लुभवाओं ने झरने होते है। कार या  मोटरसाइकिल को गुवाहाटी -शिलांग रोड़  पर चलाएं। आपको अच्छा अनुभव होगा। 

कुर्ग 

कर्नाटक  का एक  मनमोहक हिल  स्टेशन कुर्ग बरसात के मौसम में हरा भरा जन्नत बन जाता है। यहां ड्राइविंग करना वास्तव में आनंद दायक है। कुर्ग के  की कॉफी बागानों और झरनों की खोज मानसून में और भी मनोरम हो जाती है।