Movie prime

ये देश का हर शख्स है करोडपति ,अमेरिका से भी ज्यादा धनवान है यहां के लोग ,यहां जाने क्या है इसका कारन

 

दुनिया की सबसे अमीर देश भले ही अमेरिका और चीन हो। लेकिन फिर भी इन देशों की आबादी सर्वाधिक रईसों  की गिनती की गिनती में नहीं है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूरोप का एक मोनेको  है यह वेटिकन सिटी  के बाद दुनिया का सबसे छोटा देश है । यह देश अपने टूरिज्म के लिए जाना जाता है। यह भूमध्य सागर के तट पर स्थित है और इसकी सीमा फ्रांस इटली से लगती है। यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी2,34,317 डॉलर है। यह दुनिया के अन्य किसी भी देश से कहीं ज्यादा इस मामले में मोनेको के सबसे नजदीक देश लिक्टनस्टाइन है।  लेकिन उसकी भी प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,69,260 डॉलर (1.40 करोड़)  है जो मोनेको  से काफी पीछे हैं। भारतीय रुपए की बात करे तो मोनेको में  प्रति व्यक्ति  जीडीपी 1 पॉइंट 94 करोड रुपए से अधिक है यानी कि इस देश में हर शख्स की आय ₹20000000 सालाना है। 

यह देश मुख्य तौर पर अपने पर्यटन पर आश्रित है

माना जाता है कि यहां तीन में से एक शख्स करोड़पति है। यह देश मुख्य तौर पर अपने पर्यटन पर आश्रित है। साथ ही यहां का  बैंकिंग सिस्टम भी इसे आकर्षण का केंद्र बनाता है या इनकम टैक्स नहीं लिया जाता।व्यवसायों या लोगों से जुड़े हर  तरह के टैक्स लिए जाते हैं वो  काफी कम है। इसलिए यह देश अमीर लोगों का ठिकाना बन गया। इन लोगों की मुख्य कमाई का जरिया मोनेको में  नहीं है लेकिन ये इनका ठिकाना यही है। यहां रहने वाली हस्तिओं में फॉर्मूला वन रेसर, लुई हैमिल्टन, टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और ब्रिटेन के रिटेल कारोबारी सर फिलिप ग्रीन शुमार हैं। 

मोनेको के अलावा सर्वाधिक प्रति व्यक्ति जीडीपी वाले देश


इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद देश के बारे में आप ऊपर पढ़ चुके हैं।  तीसरे स्थान पर लग्जम्बर्ग है।  यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,33,745 डॉलर या 1.10 करोड़ रुपये है।  चौथे स्थान पर 1,12,653 डॉलर (93.39 लाख रुपये) के साथ बरमूडा है। पांचवा स्थान पर आयरलैंड है जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,01,109 डॉलर (83.82 लाख रुपये) है।