Movie prime

नाख़ून के किनारे पर उखड़ी स्किन देती है काफी दर्द , यहां जाने कैसे इस दर्द से बच सकते है

 

महिलाएं   घर के काम काज  में अपने हाथों की देखभाल करना भूल जाती है। खाना बनाने से लेकर कपड़ों की धुलाई करते वक्त उनकी उंगलियों के आसपास की स्किन जिन्हें  नेल क्यूटिकल्स कहा जाता है वह खराब हो जाती है। इससे उंगलियों में दर्द होता है और हाथों की खूबसूरती भी बिगड़ जाती है। नेल क्यूटिकल्स के बारे में कम जानकारी होने की वजह से लोग नाखूनों की खाल उखड़ने  पर मामूली ट्रीटमेंट लेते हैं या फिर दर्द सहते रहते हैं। कई लोग नाखूनों को चबाते हैं। इससे भी नेल  क्यूटिकल्स खराब हो सकते हैं। इससे नाखूनों में बैक्टीरिया इन्फेक्शन शुरू हो जाता है। अगर क्यूटिकल्स ड्राई या फट रहे हैं तो तुरंत इसका इलाज करना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं  नेल क्यूटिकल्स के इलाज के बारे में जिसकी जानकारी डर्मालॉलजिस्ट डॉक्टर अमरजीत सिंह ने दी। 

नाखूनों को सुरक्षा देने वाली पतली परत को क्यूटिकल्स कहा जाता है

डॉक्टर कहते हैं कि नाखूनों को सुरक्षा देने वाली पतली परत को क्यूटिकल्स कहा जाता है। मगर कई बार यह परत सूखकर उड़ने लगती है। इस दौरान उंगलियों के कोनो में दर्द और सूजन हो जाती है। क्यूटिकल्स का सुखना  और उखाड़ना इसी प्रक्रिया है जिसे पूरी तरह रोक नहीं जा सकता लेकिन इसके दर्द से होने वाली परेशानी से खुद को बचा सकते हैं। 

एलोवेरा जेल

विटामिन और मिनरल से भरपूर एलोवेरा जेल को उखड़े हुए क्यूटिकल्स पर लगाए और 10 मिनट के लिए छोड़ दे। फिर से थोड़ा सा जेल  लेकर क्यूटिकल्स  पर लगे और हल्की मसाज करें। इससे नाखूनों में दर्द कम होगा और इसकी सख्त परत भी  मुलायम हो  जाएगी।  अब इसे प्लकर या कटर  की मदद से सावधानी से क्लीन करें। 

नेल क्रीम

 मार्केट में नेल क्रीम आराम से मिल जाएगी। हमेशा हैंड वॉश करने के बाद इस क्रीम का इस्तेमाल करें। ऐसा  रात को सोने से पहले ही करना चाहिए। जब भी नेल पेंट रिमूव करें तो दोबारा नेल पेंट लगाने से पहले नाखूनों पर इस क्रीम की मसाज करें क्योंकि नेल पेंट रिमूवर या थिनर में अल्कोहल स्पीड होता है जो नाखूनों में समा जाता है और नाखुनो को  ड्राई करता है। इस वजह से क्यूटिकल्स सुखकर  उन्हें उखाड़ने लगते हैं। 

क्यूटिकल तेल

मार्केट में क्यूटिकल तेल भी मिलता है क्यूटिकल तेल कुछ खास तेलों को मिलाकर बनता है और कुछ ब्रैंड्स क्यूटिकल ऑयल में विटामिन भी मिलाते हैं।  इसे  लगाने से  क्यूटिकल्स तो सॉफ्ट रहेंगे साथ ही नेल्स भी शैं भी अच्छी रहेगी। यह नाखूनों की जल्दी में स्किन  में जल्दी समा जाती है और क्यूटिकल्स  उखड़ने की परेशानी को दूर करता है। 

 नारियल का तेल

 नारियल का तेल क्यूटिकल्स  को मुलायम बनाने का काम करता है। इससे क्यूटिकल्स उखड़ने की प्रक्रिया धीमी होगी। नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट होता है जो स्क्रीन में समाकर सेल्स को स्मूथ बनाते हैंअगर क्यूटिकल सख्त होकर उखड़ गए हैं और दर्द से परेशान हैं तो सबसे पहले नारियल तेल लेकर क्यूटिकल पर लगाएं और 5 से 7 मिनट के लिए हल्की-हल्की मसाज करें। इससे स्किन सॉफ्ट  हो जाएगी उसके बाद नारियल नेल क्लीनर या  प्लकर की मदद से डेड स्किन को हटा  देता है ।