Movie prime

27 साल तक बिना छुट्टी लिए बर्गर किंग के इस कर्मचारी को मिला 3 करोड़ का इनाम ,यहां जाने लोगो ने क्यों लुटाये उस पर पैसे

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जरिया बन चुका है जो किसी को भी मशहूर बना सकता है तो वही आपके काम को पहचान भी दिला सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका के रहने वाले केविन फोर्ड के साथ। केविन फास्ट फूड की दिग्गज कंपनी बर्गर किंग के लिए 27 साल तक काम किया और इन्हें इसका इनाम भी मिला। 

केविन अपने एंप्लॉय से मिले छोटे से गुडी बैग के साथ नजर आते हैं

साल भर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें केविन अपने एंप्लॉय से मिले छोटे से गुडी बैग के साथ नजर आते हैं।  इसके बाद उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया गया है।  जिसमे  केविन के लिए 3 करोड़ से अधिक की रकम जुटाई गई है। जून 2022 में शेयर किए गए वायरल वीडियो में हम देख सकते थे कि बर्गर किंग के कर्मचारी  केविन फोर्ड को एक गुड्डी बैग से गिफ्ट में दिया गया था इसमें कुछ चॉकलेट कुछ मिंट, स्टारबक्स का एक सिपर और एक मूवी टिकट था। 

मिस्टर फोर्ड 27 सालों की निर्बाध सेवा के लिए एक बैग से कहीं अधिक के हकदार हैं

यह बर्गर किंग में उनकी 27 वी वर्क एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें मिला था। केविन बर्गर किंग में काम करते हुए 1 दिन की छुट्टी भी नहीं ली। ऐसे में इस मेहनती कर्मचारी के लिए कैंपेन कर धन जुटाया गया है। केविन की बेटी सेरीना फोर्ड ने लोकप्रिय वेबसाइट GoFundMe पर इसके लिए एक पेज बनाया था इस अभियान में  अब तक यानी 3.3 करोड रुपए जमा किए गए हैं। बर्गर किंग के कर्मचारियोंकेविन फोर्ड की  पेटिशन को ऑनलाइन  पर बारी समर्थन मिला।  एक यूजर ने लिखा, ‘मिस्टर फोर्ड 27 सालों की निर्बाध सेवा के लिए एक बैग से कहीं अधिक के हकदार हैं। एक अन्य ने लिखा ,अपनी बहू  प्रतीक्षित   सेवानिवृति  का आनंद ले।