Movie prime

सर्दी शुरू होते ही फटने लगे है होंठ तो ये घरेलू उपाय कर देंगे गुलाब से मुलायम

 

होठो की स्किन  शरीर के हिस्से में सब्बसे कोमल होती है और  इसकी लेयर भी  काफी कम होती है। ऐसे में होठो पर  मौसम का असर सबसे पहले नजर आने लगता है।  मौसम ठंडा होने लगता है  तो शुष्क हवा  चलना शुरू हो जाती है और शुष्क हवाएं होठों को सख्त बनाने लगती है। उससे होंठ  कटना फटना शुरू हो जाते हैं और छूने पर खुरदरे महसूस होते हैं। 

 ऐसे में होठों को एक बार फिर मुलायम बनाने में घर की कुछ चीज काफी काम आती है इन चीज से सॉफ्ट लिप्स पाने  की आप इच्छा पूरी कर सकते हैं। 

मुलायम होंठ  पाने के घरेलू उपाय। 

नारियल का तेल 

कटे -फटे होठों की समस्या को दूर करने के लिए नारियल का तेल काफी असरकारक  है। दो बूंद नारियल का तेल होठों पर लगाए  और कम से कम 15 मिनट लगाए रहने के बाद धोले।  होठों का डैमेज ठीक होने लगता है। 

चुकंदर का रस


गुलाबी होंठ पाने के लिए आप चुकंदर का रस भी होठो  पर लगा सकते हैं। चुकंदर के रस में एलोवेरा जेल मिलकर होठों पर लगाने से नमी मिलती है। 

दूध 

दूध में गुलाब जल डालें और इसे रूई  मदद से होठों पर लगा कर रखे। कुछ देर बाद और धोकर  वापस साफ कर ले। होंठ चमक जाएंगे और मुलायम भी होने लगेंगे। 

शहद 


 मॉइश्चराइजिंग गुणों  से भरपूर शहद को फ़टे होंठ मुलायम बनाने के लिए लगाया जा सकता है। उंगली में थोड़ा सा शहर ले और कुछ देर लगा रहने के बाद धोकर हटा ले।