एलोवेरा के बालों के मास्क आपके बालों की परेशानियों को करेंगे दूर ,यहां जाने इन हेयर मास्क के बनाने का तरीका

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुण आपको कोई परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से आप अपने बालों को भी मजबूत बना सकते हैं। एलोवेरा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अगर आप डैंड्रफ छुटकारा पाना चाहते हैं तो एलोवेरा का हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा यह बालों को शाइनी बनता है एलोवेरा के इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं हम आपके यहां पर एलोवेरा का हेयर मास्क कैसे बनाते इसके बारे में बताते हैं।
एलोवेरा और प्याज का मास्क
एलोवेरा और प्याज का मास्क एलोवेरा बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में प्याज का रस ले और एलोवेरा के जेल में मिलाये इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटे बालों पर लगे कुछ देर बाद पानी से धोले इससे आपके बाल सॉफ्ट रहेंगे।
एलोवेरा और दही का मास्क
बालों को शाइनी बनाना चाहते हैं तो यह हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक दो चम्मच दो चम्मच दही ले इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिलाये इस मिश्रण इसमें स्कैल्प की मालिश करें और कुछ देर बाद साफ कर ले।
एलोवेरा और सेब साइडर का मास्क
एक बाउल में एक दो चम्मच ऐलोवेरा जेल इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच सेब का सिरका मिला ले। अब इस मिश्रण को बालों पर लगा ले। कुछ देर बाद पानी से धो ले। इस हेयर पर को अप्लाई करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।
एलोवेरा जेल और मेथी दाने का मास्क
बालों की ग्रोथ तेजी से करना चाहते हैं तो यह हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए मेथी दाने का पेस्ट तैयार कर ले। इसमें तीन बड़े चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाये कुछ देर इसे स्केल्प पर लगा रहने दे। कुछ देर बाद शैंपू से धो ले।