Movie prime

लम्बी छुट्टी के बाद बच्चे सुबह जागने के लिए करते है नखरे ,तो बच्चो को स्कुल भेजने के लिया अपनाये ये टिप्स

 

गगर्मियों की लंबी छुट्टी का वक्त खत्म हो चुकी है। गर्मियों में देर रात तक जगे रहने और सोने के समय में गड़बड़ी की वजह से अक्सर शेड्यूल बिगड़ जाता है। सभी बच्चों को वापस पुराने शेड्यूल में लाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बच्चों की स्कूल के लिए उठाना माता-पिता के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं जिसकी मदद से आप अपने बच्चों की स्कूल के लिए जगह सकते हैं।

 सुनिश्चित करेंगे बच्चे की नींद पूरी हो 

बच्चों को पर्याप्त नींद मिलनी चाहिए ताकि वे बिना किसी कठिनाई के समय पर जाग सके। बहुत अधिक शोर भाई-बहन, माता-पिता के खर्राटे बहुत अधिक रोशनी ,लेट नाईट सोना ,ज्यादा मेहनत ,सोने से पहले स्क्रीन पर समय बिताना ,शाम को या सोने के समय कैफीन और चीनी से भरपूर आहार का सेवन आपके बच्चे की नींद को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को ऐसे वातावरण में सोना चाहिए जहां वे सुरक्षित और आरामदायक महसूस करें । 

मॉर्निंग रूटीन बनाएं 

बच्चों को खुद से तैयार होने की आदत सिखाएं इससे स्कूल शुरू होने से पहले वह समय से तैयार रहेगा और इसी बीच अब बची  हुई कमियों को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही आपका बच्चा तैयार होने के लिए आप पर डिपेंडेड नहीं रहेगा।  

घर में सूदिंग  म्यूजिक चलाएं  

बच्चों को संगीत सूना कर उन्हें जगाना एक शानदार तरीका है। यह मूड  बूस्टर की तरह भी काम करेगा। आप चाहे तो रेगुलर सॉन्ग  से उन्हें समय पर जगा सकते है। पर जगह सकती हैंआपकी आवाज अच्छी हो या बुरी, इससे फर्क नहीं पड़ता। किसी बच्चे को जागते हुए गाना गाना उतना ही मधुर लगता है, जितना उसे सुलाने के लिए।


  कुछ ऐसा पकाया जिसकी खुशबू अच्छी हो 

खाने की महक से बच्चा जाग सकता है। आप चाहे तो अपने बच्चे की फेवरेट डिश बना सकती है। खाने की खुशबू से उन्हें बिस्तर से बाहर निकालने में मदद करेगी। 

बच्चों को एक्सरसाइज के लिए प्रोत्साहित करें

बच्चों को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे उन्हें रात को बेहतर नींद लेने में मदद भी मिलेगी। बस ध्यान रहे कि ये सब सोने से पहले न हो। आप सुबह उठकर बच्चों को हल्की एक्सरसाइज करने की आदत डाल सकते हैं।