Movie prime

ठंडा या गर्म कौनसा पानी आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है ? यहां जाने

 

 अधिकतर लोग हर रोज अपने दिन की शुरुआत सुबह उठकर नहाने के साथ करते हैं।नहाना हम सभी की दिनचर्या का एक बेहद जरूरी हिस्सा है  नहाना ना केवल हमारे शरीर की साफ-सफाई के लिए जरूरी है बल्कि हर रोज तरीके से  नहाने स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। 

nahana


 दिन भर के  बीजी रूटीन और रोजमर्रा के कामों के बाद शरीर पर जमा बैक्टीरिया को हटाने और शरीर की थकान को कम करने के लिए नहाना जरूरी है। गर्म पानी से नहाने स्पा जैसा होता है गर्म पानी से नहाने के बाद बॉडी रिलैक्स हो जाती है और शरीर की थकावट दूर होती है। वही ठंडे पानी आलस से खत्म हो जाता है और आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे गर्म और ठंडे पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

nahana
गर्म पानी से नहाने के फायदे :
1 अच्छी नींद को बढ़ावा :एक्सपर्ट्स के अनुसार रात में गर्म पानी से नहाना अच्छी नींद के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। दिन भर काम करने के बाद बॉडी  थक जाती है जिससे नींद नहीं आती ऐसे में सोने से पहले गर्म पानी से नहाने पर आपकी बॉडी रिलैक्स होती है और आपकी अच्छी नींद ले सकते हैं। 

nahana


2  सुंदरता के लिए: जब आप गर्म पानी से नहाते हैं तो आपकी स्किन के रोम छिद्र  खुल जाते हैं जिससे स्किन  की गंदगी बाहर निकलती है और आपकी स्किन स्वच्छ और स्वस्थ होती है। गर्म पानी से नहाना आपकी स्किन की देखभाल करने और बेहतर दिखने में मदद करता है। 

bath

ठंडे पानी से नहाने के फायदे :
1 बालों को शाइनी और स्किन को सॉफ्ट बनाता है :
ठंडा पानी आपके  रोम छिद्रों को कस देता है। ठंडे पानी से नहाने से आपके बालों में प्राकृतिक तेल बना रहता है और बाल शाइनी दिखाई देते हैं। ठंडे  पानी से नहाने से  आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में भी मदद मिलती है। 

shaver

2 ब्लड फ्लो अच्छा रहता है :ठंडे पानी से नहाने से पूरे शरीर में रक्त प्रवाह तेज हो जाता है।  इसलिए ठंडे शावर  से बहार निकलने के बाद भी ब्लड सरकुलेशन में सुधार होता है।