Movie prime

राजस्थान के ये शहर है खूबसूरती में नहीं है स्विट्जरलैंड से कम ,नई साल में जाए इन जगहों पर घूमने

 

नया साल 2023 आ रहा है लोग नववर्ष मनाने के लिए खूबसूरत जगहों की तलाश कर रहे हैं। कुछ लोग तो गोवा  ,अंडमान  निकोबार , मनाली ,शिमला और कश्मीर जैसी जगहों पर चले भी गए हैं ,जो लोग अभी प्लान बना रहे हैं उन्हें आज हम आपको राजस्थान के कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप नए साल का जश्न मना सकते हैं। 

 अभेड़ा महल 

चंबल नदी के पूर्वी तट पर बसे कोटा शहर में स्थित अभेड़ा महल का निर्माण 18वीं शताब्दी में हुआ था यह महल शाही आरामगाह की दृष्टि से कोटा से 8 किलोमीटर दूर बनवाया गया था जिसमें राजकुमारी धीरदेह   द्वारा पानी का कृत्रिम जलाशय किया गया था। 

  जल महल 

जयपुर के करीब मानसागर झील के बीच बना अद्भुत जल महल पानी पर तैरता प्रतीत होता है। महाराजा जयसिंह द्वितीय द्वारा 18वीं शताब्दी में बनवाया गया। 'रोमांटिक महल' के नाम से भी जाना जाता है रात के समय जल महल रंग बिरंगी रोशनी में परीलोक जैसा लगता है। 

  सिसोदिया रानी महल 

महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने इसे अपनी सिसोदिया रानी के लिए बनवाया था। राधा और कृष्ण की लीलाओं के साथ चित्रित इस बहु स्तरीय उद्यान में फव्वारे , पानी के झरने और चित्रित मंडप है ,जयपुर से 8 किलोमीटर की दूरी पर आगरा रोड पर स्थित सिसोदिया रानी महल है। 


 माउंट आबू 

माउंट आबू राजस्थान का सबसे खूबसूरत इकलौता हिल स्टेशन है।  यदि आपने न्यू ईयर पर राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो माउंट आबू जरूर जाइए। यहां इस मौसम में गर्मी नहीं होगी और अपनी छुट्टियां अपनों के साथ खूबसूरत तरीके से बिता पाएंगे। 


आनंद सागर झील 

सुनहरे दीपों के शहर बांसवाड़ा के करीब महारावल जगमेल सिंह की रानी अवंतीबाई द्वारा इस झील का निर्माण किया गया था। बाई  तालाब के नाम से लोकप्रिय यह मीठे पानी की कृत्रिम झील झील बांसवाड़ा के पूर्वी भाग में स्थित है।