Movie prime

छोटी उम्र में ही दाढ़ी होने लगे सफेद तो यहां जाने क्या है इसके कारण

 

कम उम्र में बाल सफेद होने को लेकर चिंतित होते -होते  अब  दाढ़ी के रंग में भी उम्र से पहले ही सफेदी आने लगी है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।  कुछ समय पहले 40 की उम्र का आंकड़ा पार कर चुके लोगों के बाल और दाढ़ी सफेद होते थे लेकिन अब कम उम्र की  लड़के भी डाई का इस्तेमाल करने लगे। 

dahi

इसके पीछे क्या कारण है की  उम्र से पहले ही दाढ़ी का रंग सफेद हो रहा है आज हम आपको ही समस्या के बारे में बताते हैं। 

1 तनाव में रहना 

 लंबे समय से तनाव में रहना आपकी दाढ़ी  का रंग काले सफेद कर सकता है। आजकल लोग एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में और किसी से कमना रहने के चक्कर में अनगिनत आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए क्षमता से अधिक काम कर रहे  हैं जिसके चलते तनाव होना लाजमी है ऐसे में खाने-पीने और उठने बैठने का समय निश्चित नहीं है जिसके चलते शरीर का ना तो सही से आराम मिल रहा है और ना ही  पोषण। 

dadhi

2 मेलेलीन की कमी 

 मेलेलीन एक ऐसा पिगमेंट है जो आंख ,बाल ,स्किन के प्राकृतिक रंग और चमक बनाए रखने का काम करता है यह एक रंगद्रव्य है जो अधिकर जीवो में पाया जाता है इसकी कमी शरीर में हो जाती है तो आंखों और त्वचा की रंगत प्रभावित होती है। इसलिए अपने खानपान में   साइट्रस फूड,और हरी पत्तेदार सब्जियां खाये यह मेलेनिन का उत्पादन शरीर में बढ़ाने का काम करेंगी.। 

dadhi

3 आनुवंशिक :


कम उम्र में बाल और दाढ़ी सफेद होने की वजह आनुवंशिक हो सकती है।  ऐसी स्थिति में आपके पास एक ही विकल्प है कि आप अपने खानपान में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों को बढ़ाएं। साथ ही व्यायाम का भी सहारा ले सकते हैं इसमें आपको थोड़ा सुधार हो सकता है।