रेल मंत्रालय की आधिकारिक X प्रोफ़ाइल ने हैरान कर देने वाला टाइम लेप्स वीडियो शेयर किया जिसमें देश को मंत्र मुग्ध कर दिया है। वीडियो बंदे भारत का लोको पायलट केबिन से खूबसूरत नजारा दिख रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ट्रेन हाई स्पीड ट्रेन के चलने का ऐसा एक्सपीरियंस पाते हैं जो शायद पहले कभी नहीं मिला होगा।
ट्रेन को चलाने का एक्सपीरियंस इस वीडियो में नजर आता है
लोको पायलट की नजर से ट्रेन की रफ्तार और ट्रेन को चलाने का एक्सपीरियंस इस वीडियो में नजर आता है। अपनी अत्याधुनिक की विशेषताओं और बेहतरीन डिजाइन के लिए जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस भारत की रेल परिवहन की क्षमताओं में एक बड़ी छलांग मानी जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है की ट्रेन अपने स्टार्टिंग पॉइंट से अपनी डेस्टिनेशन की ओर चलना शुरू होती है। इसकी तेज रफ्तार देख हैरानी भी होती है और कई बार सिहरन भी पैदा होती है।
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,#वंदे भारत का अनुभव कुछ लोगों ने आपकी स्क्रीन पर देखा जैसे ही #Vandebharatexpress अपने गंतव्य की ओर बढ़ती है, लोको पायलट के दृष्टिकोण के साथ अद्वितीय परिप्रेक्ष्य में उतरें’। वीडियो एक्स पर शेयर किए जाने के बाद यह वायरल हो रहा है। इसे अब तक करीब सवा लाख लोग देख चुके हैं।
एंगल से ट्रेन की जर्नी का नजारा दिखता है जो पहले उन्होंने कभी नहीं होगा
वीडियो देखकर लोग मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ,केबिन का व्यू कमाल का है। वही दूसरे ने लिखा ,वह क्या व्यू है। एक अन्य ने लिखा ,यह टाइम लैप्स वीडियो न केवल ट्रेन की कमाल की स्पीड को दिखाता है बल्कि यात्रियों को एक ऐसे एंगल से ट्रेन की जर्नी का नजारा दिखता है जो पहले उन्होंने कभी नहीं होगा।